Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बेटा बरेली से स्मैक खरीदकर लाता था और मां गौलापार क्षेत्र में नशे की पुड़िया बनाकर बेचती थी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस और एसओजी ने महिला को 48.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया
हल्द्वानी।
पुलिस और एसओजी ने महिला को 48.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जबकि बेटा फरार चल रहा है। पूछताछ में सामने आया कि बेटा बरेली से स्मैक खरीदकर लाता था और मां गौलापार क्षेत्र में नशे की पुड़िया बनाकर बेचती थी।
शुक्रवार को काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम और एसओजी प्रभारी संजीत राठौर टीम के साथ मल्ला देवला बागजाला के पास चेकिंग कर रहे थे। उन्हें बागजाला गांव की ओर महिला एक बाइक सवार को कुछ देती दिखाई दी। पुलिस आगे बढ़ी तो मोटर साइकिल सवार फरार हो गया लेकिन महिला पकड़ी गई। तलाशी में महिला के पास से 48.35 ग्राम स्मैक और 10450 रुपये मिले। पूछताछ में महिला ने अपना नाम बागजाला निवासी शकीला (60) उर्फ चच्ची पत्नी महबूब बताया। साथ ही बताया कि उसका बेटा शोएब बरेली और अन्य जगह से स्मैक खरीदकर लाता है। वह स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटा शोएब फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।बनभूलपुरा पुलिस ने चच्ची को पूर्व में स्मैक तस्करी में गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह पूर्व में जेल भी जा चुकी है। बनभूलपुरा में पुलिस का शिकंजा कसने के बाद महिला का नशे का अवैध कारोबार चौपट हो गया। इसके बाद उसने बनभूलपुरा का घर बेच दिया और गौलापार में अपने दामाद के घर रहने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  फाइनेंस बिल 2026: करदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जटिल कानूनों से मिलेगी मुक्ति और दंड प्रावधान हुए सरल

Select Language

Advertisement