Connect with us

देहरादून

देहरादून में युवती का समुदाय विशेष की सहेली ने बनाया अश्लील फोटो, धर्म परिवर्तन का डाला दबाव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बात नहीं मानने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। मुकदमा दर्ज
देहरादून।
एक निजी कॉलेज में पढ़ रही युवती पर उसकी समुदाय विशेष की सहेली ने धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। वह नहीं मानी तो उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। यही नहीं अपने रिश्ते गैंगस्टर से बताकर उसे मारने की भी धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर समुदाय विशेष की युवती पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामले में देहरादून की रहने वाली एक युवती ने रायपुर थाने में शिकायत की है। बताया कि उसके कॉलेज में जम्मू कश्मीर की रहने वाली मुबीना यूसुफ नाम की युवती उसकी सहेली है। दोनों आपस में काफी समय से बातचीत करते थे। इस बीच उसने युवती की अश्लील फोटो भी ले ली।
इसका उसे पता ही नहीं चला। युवती के अनुसार मुबीना ने उससे अपने धर्म को सबसे अच्छा बताया और धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। कहने लगी कि वह अपने धर्म में रसूखदार युवक से निकाह करा देगी। लगातार इसी तरह से वह उस पर दबाव बना रही थी। एक दिन तंग आकर युवती ने मुबीना से इन्कार कर दिया।
इस पर मुबीना आग बबूला हो गई और उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगी। यही नहीं उसने अपने संबंध गैंगस्टर अंशु यादव उर्फ अंशु बामडालिया निवासी गुरुग्राम और उसके साथी मनीष यादव से बताए। मुबीना इनके हाथों युवती को मरवाने की धमकी देने लगी।
आरोप है कि इसके बाद ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगी। दबाव डाला कि वह समुदाय विशेष के लड़के से शादी करेगी तभी उसके फोटो डिलीट करेगी। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि मुबीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement