Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार के भगवानपुर में गोली मारकर युवक की हत्या, शव एक पुलिया के नीचे फेंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

युवक मंगलवार शाम को अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा
हरिद्वार
। रुड़की के भगवानपुर में गले में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक शव एक पुलिया के नीचे पड़ा मिला है। युवक मंगलवार शाम को अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। मामले में पुलिस ने गांव के कुछ युवकों से पूछताछ भी की है। जिसमें कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडली गांव निवासी विवेक कुमार(21) मंगलवार शाम को घर से निकला था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ कहीं जाने की बात कहते हुए घर से गया था, लेकिन देर शाम तक भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। जिसके चलते परिवार के लोग अन्य ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश में इधर-उधर निकले, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।
बुधवार दोपहर बाद किसी ने भगवानपुर थाना पुलिस को सिरचंदी गांव की ईदगाह के पास पुलिया के नीचे युवक के शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कराई गई तो वह विवेक कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के गले पर गोली लगने का निशान मिला है। जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। बाद में शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया।
चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था विवेक
विवेक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। विवेक से बड़ी एक बहन है। जिसकी शादी हो चुकी है। विवेक पढ़ाई छोड़ चुका था। वह मजदूरी कर परिवार चला रहा था। युवक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement