Connect with us

देहरादून

देहरादून-कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, 3999 रुपये किराया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। एयरपोर्ट से मंगलवार को देहरादून-कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगी। पहली उड़ान में कुल 59 यात्रियों ने यात्रा की।
एलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9I-801 कुल्लू से 13 यात्रियों को लेकर सुबह 8:25 बजे देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। फ्लाइट सुबह 9:35 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। करीब आधे घंटे देहरादून एयरपोर्ट पर रुकने के बाद एलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9I-802 देहरादून से 46 यात्रियों को लेकर सुबह 10 बजे कुल्लू के लिए रवाना हुई। यह फ्लाइट 11:20 बजे कुल्लू पहुंची। एलायंस एयर ने अपने 72 सीटर एयरक्राफ्ट से फ्लाइट को शुरू किया है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को देहरादून-कुल्लू के बीच उड़ान भरेगी। इससे देहरादून से कुल्लू और कुल्लू से देहरादून आने-जाने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लाभ मिलेगा। देहरादून से कुल्लू का एक व्यक्ति का किराया 3999 रुपये है।
इस फ्लाइट के बाद एलायंस एयर की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली, अयोध्या, अमृतसर, पंतनगर और कुल्लू की कुल पांच उड़ानें हो गई हैं, जो अपने शेड्यूल के हिसाब से उड़ानें भर रही हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement