Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में प्रेमी से मदद मांगने गई किशोरी तो गैंगरेप कर दी हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। पुलिस ने 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें भाजपा नेता का करीबी अमित सैनी और उसकी मां भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता को भी आपराधिक षडयंत्र का अभियुक्त बनाया गया है। भाजपा नेता आदित्य राज सैनी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन लोग फरार हैं।
एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि बच्ची को 23 जून की रात को उसके मित्र नितिन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गलत काम करने की नीयत से उसे बुलाया और शराब पिलाई। शराब पिलाने के बाद नितिन, ​निखिल पांचाल, तुषार और मौसम सभी निवासी शांतरशाह बहादराबाद उसे अपने साथ हरिद्वार घुमाने लाए और वहां से रोहालकी जाते हुए सुनसान जगह उसके साथ रेप किया। गैंगरेप के बाद उसे धमकाया गया कि वो इस बारे में किसी को ना बताए।
सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची अपने प्रेमी अमित सैनी के घर पहुंची। अमित सैनी से पीडिता के पिछले छह माह से संबंध थे। ​अमित पीडिता केा चुपचाप अपने कमरे में ले गया। पीडिता अमित सैनी को कुछ बता पाती इससे पहले ही अमित ने बालिका के साथ संबंध बनाए। जब पीडिता ने अपने साथ हुए गैंगरेप के बारे में बताया तो अमित आगबबूला हो गया। और उसने पीडिता के साथ मारपीट कर दी। घर के लोग भी जाग गए। पुलिस का दावा है कि अमित के घरवालों ने भी पीडिता को पीटा और इस दौरान पीडिता के सर पर लोहे का गेट लग गया और वो लहुलूहान हो गई। डर के मारे अमित ने उसे उठाया और हाईवे पर डाल दिया और जब तक खडा रहा जब तक लडकी के उपर से कार नहीं चढ गई। इसके बाद अमित की मां शशि, बहन रुबी और भाई मदन पाल सैनी ने साक्ष्य छुपाने का काम किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement