Connect with us

नई दिल्ली

नैनीताल जिले में भारी वर्षा के कारण स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भारत मौसम विभाग, देहरादून से आज दिनांक 08 जुलाई, 2024 को अपरान्ह 02:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 09.07.2024 से दिनांक 11.07.2024 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (येलों एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं

यह भी पढ़ें 👉  बैंक ऑफ बड़ौदा ने आयोजित किया किसान सम्मान मेला


इसके साथ ही विगत दिवसों से जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा से नदी/नालों/गधेरों में हुई जल स्तर में वृद्धि, जलभराव एवं भूस्खलन से मार्गों के बंद होने के कारण आम जीवन भी प्रभावित हुआ है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 09.07.2024 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में खेत की मेढ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हुए हमले में एक ग्रामीण की हत्या

Select Language

Advertisement