Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में छलांग लगाकर मौत को गले लगाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई टिहरी। एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में छलांग लगाकर मौत को गले लगा  लिया। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।
सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई , वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष के लगभग है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हर महीने प्रथम रविवार को सेनानियों को समर्पित ‘10 बजे 10 मिनट’ अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि, हरिद्वार में ध्वजारोहण और कार्यक्रम सम्पन्न
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement