Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में ज्वैलर्स से रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, इनमें एक हल्द्वानी का रहने वाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी।  फिरौती न देने पर ज्वैलर्स को गोली मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि बीती 3 अप्रैल को अंकुर अग्रवाल सुरेश संस ज्वैलर्स के स्वामी के व्हट्सअप नंबर पर फिरौती के लिए कॉल आई थी। फिरौती मांगने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा बताया और ज्वैलर्स से एक लाख रूपए की फिरौती की डिमांड की। साथ ही रकम नहीं देने पर उसे गोली मारने की भी धमकी दी। मामला लॉरेंश विश्नोई गैंग से जुड़ा था तो पुलिस भी सक्रिय हो गई। मामले की विवेचना टीपीनगर पुलिस चौकी को सौंपी गई। मामले के खुलासे के लिए एसएसपी पीएन मीणा ने प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया। जिस व्हट्सअप नंबर से धमकी भरा फोन आया था, पुलिस ने उसकी डिटेल निकाली तो मोबाइल नंबर के तार पंजाब और दिल्ली से जुड़े पाए गए। जब पुलिस ने नंबर की तस्दीक की तो वह नंबर किसी महिला का पाया गया। मामले के खुलासे को लेकर एक टीम पंजाब पहुंची और नंबर के बारे में पड़ताल को नंबर किसी सोनू कुमार के नाम का निकला।
वहीं व्यक्ति खुद को लॉरेंश विश्नोई गैंग का सदस्य और सिद्धू मूसेवाला का हत्यारा अंकित सिरसा बताता फिरता था। जब पुलिस ने सोनू के घर पर दबिश दी तो पता चला कि आरोपी को पंजाब पुलिस ने 12 जुलाई को 3 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। जब पुलिस ने सोनू से पूछताछ की तो देवेन्द्र जाटव उर्फ रॉकी निवासी दिल्ली व नागेन्द्र चौहान निवासी हल्द्वानी के नाम भी सामने आए। पूछताछ में पता चला कि जब देवेन्द्र जाटव का सोनू कुमार से सम्पर्क नहीं हो पाया तो वो अपने प्लान को अजाम देने के लिए और फिरौती की रकम वसूलने के लिए अपने साथी नागेन्द्र चौहान के पास हल्द्वानी आ रहा था। सटीक सूचना पर पुलिस ने दोनों को टांडा जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि फेसबुक पर लॉरेश विश्नोई नाम से बने पेज के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े थे और नागेन्द्र के माध्यम से हल्द्वानी के बड़े व्यापारी व ज्वैलर्स की रैकी करते थे। नागेन्द्र ने ही अंकुर अग्रवाल के पटेल चौक स्थित दुकान की रेकी थी और उसकी पूरी डिटेल अपने साथियों को उपलब्ध कराई थी। पकड़े गए आरोपियों में देवेन्द्र जाटव उर्फ रॉकी पुत्र ओम प्रकाश निवासी रामापार्क उत्तम नगर नई दिल्ली, मूल पता ग्राम सुवालालकापुरा, मुरैना मध्य प्रदेश और नागेन्द्र सिंह चौहान पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी तल्ला गोरखपुर हीरानगर थाना हल्द्वानी शामिल हैं। पुलिस टीम में एसआई महेन्द्र प्रसाद कोतवाली हल्द्वानी, दीपक बिष्ट चौकी प्रभारी टीपीनगर, दिनेश चन्द्र जोशी चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह राणा, हे. कां. ललित श्रीवास्तव, कां. चन्दन, राजेश बिष्ट, अरविन्द, नरेन्द्र धामी, धीरेन्द्र सिंह अधिकारी, अनिल टम्टा शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement