Connect with us

हल्द्वानी

काठगोदाम में दो अनजान लोगों ने पंडित जी को अपनी बातों से झांसे में लेकर उतरवा ली सोने की अंगूठी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में दो अनजान लोगों ने पंडित जी को शादी के मामले में अपनी बातों से झांसे में लेकर उनके हाथ से अंगूठी उतरवा ली। दोनों ठगी के बाद बाइक में सवार होकर फरार हो गए। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दमुवाढूंगा निवासी पूरन चंद्र तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पुरोहित हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह किसी काम से पनचक्की की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति मिल गया जिसने उन्हें नमस्कार किया और कहा कि पहचाना या नहीं। जब उन्होंने पहचानने से मना किया तो उसने बताया कि बेटे की शादी होनी है। वह उनके घर ही निमंत्रण कार्ड देने जा रहा था। पंडित जी को कोर्ड देने के बहाने वह सुनसान जगह पर ले गया। इसी बीच एक और युवक वहां पहुंच गया। व्यक्ति ने युवक को अपना बेटा बताते हुए कहा कि इसी की शादी होनी है। युवक ने उनके हाथ की अंगूठी की तारीफ की और कहा कि उसे भी इसी तरह की अंगूठी बनानी है। दोनों ठगों ने मिलकर उनके हाथ से अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Select Language

Advertisement