Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी से शंभु सुताय कावड़ संघ का 80 कावड़ियों का दल हरिद्वार को पैदल रवाना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शंभु सुताय कावड़ संघ राजपुरा द्वारा करीब 80 कावड़ियों का दल राजपुरा से हरिद्वार को रवाना हुआ। भोलेनाथ के भक्तों ने जमकर नृत्य करते हुए कावड़ियों का फूल माला पहना कर हरिद्वार के लिए रवाना किया।
पंकज कश्यप व हेमन्त साहू ने बताया सभी कावड़ियों द्वारा पैदल हरिद्वार से जल लाकर 2 अगस्त हल्द्वानी के सभी प्रमुख शिवालय में जल चढ़ाया जायेगा। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री ललित जोशी, पार्षद प्रमोद तौलिया, विपिन गुप्ता, योगेश शर्मा, मलय बिष्ट, करन नेगी, मनीष आर्या, अंगत चंडोक, विनोद कुमार विपिन पांडे, शैलेन्द्र बाली, लोकेश साहू, कावड़ यात्रा में जाने वालों में पंकज कश्यप, हेमन्त साहू, नन्हे कश्यप, तिलक राम, हिमान्शु गुप्ता, सुमित कश्यप, मनोज कुमार, महेश शर्मा, मदन कश्यप, अमन सक्सेना, अमन आर्या, लालू कश्यप, युवराज सिंह, गौतम बाल्मीकि और अनमोल कुमार समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement