Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले जाकर युवक की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रुड़की के मंगलौर में कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले जाकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, नारसन क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी अंकुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई आकाश को 26 जुलाई की रात को गौरव व विकास निवासी ग्राम नसीरपुर और रजत निवासी मोहम्मदपुर जट कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले गए थे, लेकिन देर रात तक भी आकाश वापस नहीं आया।
आकाश का शव नहर की पटरी पर शनिवार देर शाम मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रविवार सुबह मृतक के भाई ने तीनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement