Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में शनिबाजार नाले में बहे आठ वर्षीय मासूम का शव 12 किलोमीटर दूर मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शनिबाजार नाले में बहे आठ वर्षीय मासूम का शव रविवार को करीब 12 किलोमीटर दूर जयपुरबीसा के पास सिंचाई नहर में फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शव को लेकर मोर्चरी पहुंची। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
31 जुलाई की शाम करीब पांच बजे इंदिरानगर निवासी मोहम्मद हसनैन का बेटा रिजवान दुकान में कुछ सामान खरीदने गया था। बारिश के चलते इंदिरानगर नाला उफान पर था। इस बीच मासूम नाले में बह गया था। तीन दिन से पुलिस, एसडीआरएफ और नगर निगम की टीमें उसकी तलाश कर रही थीं।
रविवार सुबह जयपुरबीसा के किसान सिंचाई कर रहे थे। तभी पुलिया के नीचे कुछ फंस गया। जब किसान ने लकड़ी डालकर पुलिया को खोला तो अटका हुआ शव बाहर निकल आया। किसान ने पुलिस को सूचना दी। सीओ नितिन लोहनी और एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी पूरी टीम के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने शव को निकलवाकर रिजवान के परिजनों को बुलाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement