Connect with us

उधमसिंह नगर

बाजपुर में छात्रा ने शिक्षिका की आपत्तिजनक फोटो वायरल की, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। बाजपुर में एक शिक्षिका की आपत्तिजनक एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली कोई और नहीं बल्कि विद्यालय की पूर्व छात्रा निकाली। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी छात्रा को हरिद्वार से पकड़ा है। युवती ने शिक्षिका पर पढ़ाई के दौरान मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 41 का नोटिस देकर पूछताछ के बाद युवती को छोड़ दिया।
शुक्रवार को मुख्य मार्ग स्थित एक कॉलेज के प्रबंध कमेटी की बैठक हुई थी। इस दौरान कहा गया था कि एक शिक्षिका की 28 और 30 जुलाई को आपत्तिजनक फोटो वायरल की गई है जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी थी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
सीओ अन्नराम आर्या ने बताया कि सर्विलांस के आधार पर टीम ने सोमवार रात हरिद्वार से एक युवती को पकड़ कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया कि उसने कक्षा नौ से 12 तक पढ़ाई विद्यालय में की है। विद्यालय की एक शिक्षिका उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी।उसने बताया कि इसी खुन्नस में शिक्षिका ने उसे परीक्षा में नंबर भी कम दिए थे। आरोपी युवती ने विद्यालय से वर्ष 2022-2023 में 12वीं पास की है। यह बात शिक्षिका ने भी स्वीकार की है। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपी के दोनों मोबाइल नंबरों की जांच कर साक्ष्य बरामद किए हैं। सीओ के अनुसार आरोपी युवती के दोनों मोबाइल को कब्जे ले लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवती ने पूछताछ में बताया कि शिक्षिका के मानसिक प्रताड़ना से वह डिप्रेशन में आ गई थी। इसी के चलते उसने फर्जी आईडी बनाकर फोटो एडिट कर शिक्षिका की आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। आरोपी युवती जून माह में हरिद्वार चली गई। वहां वह बीकॉम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेसी नेता के अतीक की कब्र पर तिरंगा ओढ़ाने से किरकिरी, कांग्रेस ने काटा टिकट और पार्टी से निकाला
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement