Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद में महिला की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गुप्ता परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद में चाची की मध्यस्थता में होने वाले फैसलों से आरोपी नाराज था। प्रॉपर्टी के विवाद में हुए रिश्तों के कत्ल के बाद फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
मुखानी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास रहने वाले हत्यारोपी तीन भाई हैं। कुसुम के पति कालीचरण के मुताबिक मकान के सबसे निचले तल पर हत्यारोपी रहता है लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं था। वह अपने पिता से मकान में और हिस्से की मांग कर रहा था। इसे लेकर अक्सर भाइयों के बीच विवाद होता था।
भाइयों के बीच जब भी विवाद होता तो कुसुम मध्यस्थता के लिए पहुंचतीं और हर बार कुछ ऐसा होता कि फैसला हत्यारोपी के खिलाफ जाता। इससे वह बहुत नाराज चल रहा था। करीब पांच दिन पहले भी भाइयों के बीच हिस्से को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान हुई बैठक में कुसुम और कालीचरण ने मध्यस्थता कराई लेकिन विवाद काफी बढ़ गया था। किसी ने भी हत्यारोपी की बात का समर्थन नहीं किया। इसके बाद से हत्यारापी लापता था और सोमवार को अचानक लौटा तो चाची को मौत के घाट उतार दिया। उधर ये बात भी सामने आ रही है कि चाची हत्यारोपी के पिता से उस प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि दो बातें निकलकर सामने आई हैं। इन बातों के आधार पर पुलिस की जांच चल रही है। कहा कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते ही हत्या हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement