Connect with us

नई दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस पर टेलर ने फहराया फिलिस्तीन का झंडा, गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भोपाल के डीआईजी बंगला क्षेत्र में स्थित एक टेलर ने अपनी दुकान में गुरुवार दोपहर फिलिस्तीन का झंडा फहरा दिया। टेलर की दुकान में एक तरफ भारत का तो दूसरी तरफ फिलिस्तीन का झंडा लगा देखने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। गौतम नगर पुलिस ने दुकान से फिलिस्तीन का झंडा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टेलर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। सूचना के बाद देवेन्द्र भार्गव सहित संघ और भाजपा के कई नेता थाने पहुंचे।
गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय हनीफ खां की पीजीबीटी कॉलेज रोड के पास न्यू फैशन लेडीज टेलर्स नाम से दुकान चलाता है। गुरुवार दोपहर उसने अपनी दुकान में फिलिस्तीन का झंडा लगा लिया। स्थानीय लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लगा देखने पर पुलिस का सूचना दे दी। इसके बाद हिंदू समाज के लोग भी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और फिलिस्तीन का झंडा जब्त कर टेलर हनीफ खां को हिरासत में ले लिया। गौतम नगर थाना प्रभारी टीआई नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर हनीफ को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। 

Select Language

Advertisement