Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में मुंह बोले ताऊ ने युवती से दुष्‍कर्म किया, पीड़िता ने लाइव वीडियो परिजनों को दिखाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुजफ्फरनगर की युवती से हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मुंहबोले ताऊ ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत घर जाकर की लेकिन घरवालों ने यकीन नहीं किया। उसके बाद जब दोबारा दुष्कर्म हुआ तो पीड़िता ने आरोपित का लाइव वीडियो बनाकर स्वजन को भेज दिया।
पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रम छप्पार मुजफ्फरनगर निवासी पीड़िता का कहना है कि उनके पिता रोडवेज में संविदा ड्राइवर हैं। वह पांच भाई-बहन हैं। बनभूलपुरा में रहने वाला जुबैर आलम उसके पिता का दोस्त था। क्योंकि जुबैर रोडवेज में ड्राइवर पद से रिटायर्ड हो चुका है।
जुलाई 2024 को जुबैर उनके घर आया और पिता से बोला कि अपनी बेटी को हमारे घर काम करने के लिए भेज दो, उनकी पत्नी बीमार रहती है। पिता ने जुबैर पर यकीन कर उसे भेज दिया। आरोपित को वह ताऊजी कहकर बुलाती थी। इसलिए उसने बनभूलपुरा आने से मना नहीं किया।
आरोप है कि घर पहुंचकर वह लंबे समय तक गलत हरकत करता रहा। पी‍डि़ता ने घरवालों को सारी बात बताई। मगर उन्होंने यकीन नहीं किया। 13 अगस्त को जुबैर फिर उसे लेने आया और फिर उसने अश्लील हरकत व दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मौका पाकर जुबैर का मोबाइल लिया और उसकी गलत हरकत करने की वीडियो बनाकर अपने घरवालों और जुबैर की पत्‍नी को भेजी। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपित पर दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी कर ली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement