Connect with us

उधमसिंह नगर

पंतनगर में इंटर की छात्रा के साथ अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पंतनगर। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित विवि के सरकारी आवास में रहने वाली इंटर की छात्रा के साथ अश्लील फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है। पंतनगर निवासी व्यक्ति ने रविवार को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री इंटर की छात्रा है।
कुछ दिन पहले कक्षा 10 तक उसी के साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली ने उसे पार्टी के लिए बुलाया था। अगले दिन उसकी सहेली उसे अपने मित्र के परिसर स्थित सरकारी आवास पर ले गई। जहां सहेली का मित्र व उसका दोस्त संजय कालोनी निवासी नीरज सिंह भी मौजूद था।
पार्टी के बाद उनकी पुत्री को असहज महसूस हुआ तो उसने घर जाने की बात कही। इस पर सहेली ने उसे वहीं आराम करने को कहा। इस पर वह वहीं सो गई और करीब एक घंटे बाद नींद खुली तो घर आ गई। कुछ दिन बाद नीरज ने उनकी पुत्री को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। बेटी ने इनकार किया तो नीरज ने धमकी दी कि पार्टी वाले दिन की अश्लील फोटो प्रसारित कर देगा। जब वह नीरज के पास गई तो उसने फोटो दिखाते हुए कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री के इनकार करने पर नीरज जबरन उसे अपने मित्र के आवास पर ले गया और दुष्कर्म किया। उसने इसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। कई दिन तक यह सिलसिला चला। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से भी मना कर दिया और अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। सीओ निहारिका तोमर ने बताया कि आरोपित को जेल भेजकर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement