Connect with us

उत्तराखण्ड

एक अक्तूबर से होगी धान की खरीद, 2300 और 2320 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य घोषित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। धान खरीद के लिए केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। एक अक्तूबर से जिले के 15 केंद्रों पर धान खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि, अभी फसल पकने में कुछ समय है। अधिकारियों ने भी क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। कॉमन धान 2300 और ए ग्रेड 2320 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा जाएगा।
खरीफ की सबसे बड़ी फसल धान के लिए खरीद सत्र एक अक्टूबर से शुरू हो जाता है। इस वर्ष भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में धान की फसल 9000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में है। बारिश की अधिकता को देखते हुए इस बार धान के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। क्रय केंद्रों पर कॉमन धान 2300 और ए ग्रेड धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा जाएगा। उप संभागीय विपणन अधिकारी अनु जेकरे ने बताया कि अभी जिले में धान फसल की कटाई होने में समय है, करीब एक सप्ताह बाद अगेती धान की कटाई शुरू होगी। चार केंद्रों पर खाद्य और 11 पर सहकारिता विभाग की ओर से धान की खरीद की जाएगी। किसानों को धान बेचने के लिए ई-खरीद पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। किसान अपने नजदीकी केंद्र पर प्रभारी के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए किसानों को खसरा-खतौनी, बैंक खाता की पासबुक और आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी। किसानों की ओर से बेचे गए धान का भुगतान सीधे उनके खातों में 72 घंटे में ऑनलाइन भेजा जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement