Connect with us

उधमसिंह नगर

सितारगंज में हारमोनियम सीखने गई नाबालिग के साथ विवाहित युवक ने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। हारमोनियम का प्रशिक्षण लेने गई नाबालिग के साथ विवाहित युवक ने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपित ने स्वजन की मदद से नाबालिग के साथ विवाह का नाटक किया।
आरोपित कई वर्षों तक ब्लैकमेल कर नाबालिग के साथ दुराचार करता रहा। अब बालिग होने पर पीड़िता ने आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई हैं।
शक्तिफार्म क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में जब वह 14 वर्ष की नाबालिग थीं। सुर संगीत सीखने के लिए वह शक्तिफार्म जाती थीं। वहां पर उसकी मुलाकात प्रकाश उर्फ अवनीश सुतार पुत्र जयंत सुतार से हुई। दो जनवरी वर्ष 2016 को अवनीश ने उसे बर्थडे पार्टी का झांसा देकर घर बुला लिया। यहां अवनीश ने महेश मंडल की सहायता से जबरन उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली।
आरोपित ब्लैकमेल कर उसे 20 जनवरी वर्ष 2018 को होटल सितार ले गए। आरोपितों ने उसके साथ फिर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। इस दौरान उसे पता चला कि अवनीश पहले से ही विवाहित हैं। वर्ष 2018 में पीड़िता को विवाह पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में हो गया। आरोप लगाया कि आरोपित ने उसके पति को अश्लील वीडियो दिखाकर उसका विवाह विच्छेद करा दिया।
28 जनवरी वर्ष 2023 को अवनीश ने उसे विवाहित पत्नी से तलाक लेकर विवाह का झांसा दिया। इसके बाद आरोपित अवनीश पीड़िता को नोएडा के सेक्टर 34 में ले गया। जहां अवनीश ने स्वजन तुलिंका सुतार, लिपिका, महेश, बहन रजनी मंडल, संगीता मंडल के साथ मिलकर अश्लील वीडियो वायरल करने का झांसा देकर फर्जी विवाह का षंडयंत्र रचा। आरोपित उसे शक्तिफार्म ले आया।28 जनवरी वर्ष 2014 को अवनीश उसे धोखा देकर दिल्ली भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अवनीश कुमार, महेश मंडल, तुलिका सुतार, लिपिका मंडल, रजनी मंडल, संगीता मंडल, राजेश मंडल, जयंता सुतार के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली हैं। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement