Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में युवाओं में उत्साह भरने वाला सम्मेलन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तल्ली बमोरी में अभिनव भारत के तत्वावधान में आयोजित युवा सम्मेलन ने क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। सम्मेलन में सैकड़ों युवक-युवतियों ने भाग लिया और कार्यक्रम संयोजक कौस्तूभानंद जोशी से विभिन्न प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।
जोशी जी ने युवाओं को राजनीति में समाजिक धर्म को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में परिवर्तन लाने की असीम क्षमता होती है और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। सम्मेलन में युवाओं ने जोशी जी के विचारों को गंभीरता से सुना और उनसे प्रेरणा ली। इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को एक मंच प्रदान करते हैं जहां वे अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं और समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में दो दिन में जमा हो गया 800 टन कूड़ा, कूड़ा उठाने में नगर निगम के छूट रहे पसीने

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कैंप का आयोजन
जागेश्वर, अल्मोड़ा। विश्व एडस दिवस के उपलक्ष्य में आरोही संस्था की ओर से ग्राम पंचायत चमुवा खालसा में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। एड्स जागरूकता कैंप में गांव की महिलाओं व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
आरोही संस्था के बैनर तले इस आयोजन में एचआईवी संक्रमण के कारणों एवं बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने चित्र बनाकर और स्लोगन लिखकर एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही महिलाओं के लिए भी खेलकूद और मनोरंजन की गतिविधियां आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों और महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में आरोही संस्था सुपई की समन्वयक श्री हरिकृष्ण त्रिवेदी मैमोरियल परियोजना की चन्द्रकला बिष्ट व उनकी टीम के साथ ही प्रभारी प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि.चमुवा संतोष कुमार, ग्राम प्रधान पूजा कार्की, समाज सेवक हीरा सिंह कार्की, वन दरोगा भीम सिंह बोरा मौजूद रहे। आरोही संस्था द्वारा ग्राम पंचायत चमुवा में लगाए गए वृक्षों के संरक्षण और देखभाल के लिए वन दरोगा ने गांव के लोगों और सरपंच की प्रशंसा की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement