Connect with us

हरिद्वार

बाबा रामदेव ने पिया गधी का दूध, बताया दूध के अद्भुत गुण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार: योग गुरु बाबा रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में खुद गधी का दूध निकालते और उसे पीते हुए दिख रहे हैं। बाबा रामदेव ने गधी के दूध के स्वाद और गुणों की खूब तारीफ की है।
मंगलवार को बाबा रामदेव ने अपने एक्स हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो में वे बताते हैं कि उन्होंने पहली बार गधी का दूध निकाला है। इससे पहले वे ऊंटनी, गाय, भेड़ और बकरियों का दूध निकाल चुके हैं। बाबा रामदेव ने संस्कृत में गधी का नाम लेते हुए कहा कि ‘वैशाख नंदनी’ का दूध एक सुपर टॉनिक और सुपर कॉस्मेटिक है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड आये शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत


बाबा रामदेव ने एक कटोरी में गधी का दूध निकालकर उसे पिया और कहा कि यह बहुत ही स्वादिष्ट है। उन्होंने कहा कि उन्होंने गाय, भैंस, ऊंटनी, भेड़-बकरियों का दूध पीकर देखा है, लेकिन गधी का दूध सबसे अलग और पाचन के लिए बहुत अच्छा है।
योग गुरु ने यह भी बताया कि मिस्र की महारानी क्लियोपेट्रा गधी के दूध से नहाया करती थीं। उन्होंने कहा कि ‘वैशाख नंदनी’ का दूध औषधीय गुणों से भरपूर है और इसका दूध और दही बहुत उपयोगी है।
बाबा रामदेव ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी जीव का अपमान न करें। उन्होंने कहा कि हर जीव का इस धरती पर अपना महत्व है और गधी का दूध सौंदर्य के लिए भी बहुत उपयोगी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement