Connect with us

उत्तर प्रदेश

कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण: मेरठ में 24 घंटे बंधक बना, 8 लाख की फिरौती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मेरठ: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण कर लिया गया है। उन्हें शो कराने के बहाने दिल्ली से मेरठ लाया गया और 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। अपहरणकर्ताओं ने सुनील पाल से 8 लाख रुपये की फिरौती वसूल की।
पुलिस के अनुसार, सुनील पाल को दो दिसंबर को हरिद्वार में एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था। दिल्ली पहुंचने पर कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और उन्हें कार में मेरठ ले आए। अपहरणकर्ताओं ने सुनील पाल की आंखों पर पट्टी बांध रखी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अतिवृष्टि से टिहरी के सीतापुर के पास बना अस्थायी पुल बहा, फंसे 100 लोगों को किया सकुशल रेस्क्यू


मेरठ में एक घर में बंधक बनाकर रखे सुनील पाल से अपहरणकर्ताओं ने उनके दोस्तों से फोन पर 8 लाख रुपये मंगवाए। इसके बाद उन्होंने शहर के दो ज्वेलर्स से करीब 6.25 लाख रुपये के आभूषण खरीदे। सुनील पाल के आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर ज्वेलर्स ने बिल बनाए और ऑनलाइन भुगतान लिया।
अपहरणकर्ता सुनील पाल को मेरठ की एक सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। सुनील पाल ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने इस मामले में कई टीमों का गठन किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और ज्वेलर्स से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement