Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: नौकरी के बहाने दिल्ली गया पति, मध्य प्रदेश में दूसरी शादी रचाने का मामला आया सामने

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति चार अक्टूबर को दिल्ली में नौकरी करने के लिए घर से निकला था। लेकिन बाद में पता चला कि उसने मध्य प्रदेश की एक युवती से शादी कर ली है।
महिला ने बताया कि उसके पति ने 23 अक्टूबर को आखिरी बार उससे बात की थी। इसके बाद 14 नवंबर को उसके सास को एक अज्ञात नंबर से फोन आया और बताया गया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। महिला ने जब उस नंबर पर फोन किया तो पता चला कि यह नंबर मध्य प्रदेश पुलिस का है।
महिला के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस कुछ दिन पहले हल्द्वानी आई थी और उससे और उसके परिवार से पूछताछ की थी। पुलिस ने बताया कि महिला का पति मध्य प्रदेश की एक युवती के साथ फरार है और युवती के परिवार ने उसके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: टुकटुक में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी


महिला ने बताया कि उसे अपने पति के बारे में कुछ भी पता नहीं है और वह बहुत परेशान है। उसने मुखानी थाने में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पति का पता लगा लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement