Connect with us

देहरादून

चकराता में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, चार घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक कार तेज रफ्तार होने के कारण पैरापिट तोड़कर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, देहरादून से चकराता की ओर जा रही एक कार त्यूणी- चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन युवक और दो युवतियां सवार थीं। सभी देहरादून के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे सुबह 3:00 बजे लोखंडी घूमने के लिए निकले थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी चकराता पहुंचाया गया। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: चढ़ा पारा, जिला प्रशासन ने लू को लेकर जारी किया अलर्ट


घायल:
* आकाश रावत पुत्र कुमार सिंह रावत, निवासी चंबा टिहरी (लक्ष्मीनगर, दिल्ली)
* ऋषभ पुत्र राजेंद्र सिंह, चंबा, टिहरी (इंदिरापुरम, दिल्ली)
* सपना पुत्री उदय सिंह, विजय कैंप रोड, रायवाला
* वैशाली पुत्री प्रीतम सिंह, निवासी लक्ष्मी वाला लालतप्पड़ 
मृतक:
* करण रावत पुत्र प्रीतम सिंह रावत, निवासी चंबा, टिहरी
थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Select Language

Advertisement