Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में छात्रों का हंगामा, हवाई फायरिंग का देखें वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार: हरिद्वार के भेल क्षेत्र में कुछ छात्रों ने फेयरवेल पार्टी के दौरान हंगामा मचाया और हवाई फायरिंग की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, एक नामांकित स्कूल के छात्र फेयरवेल पार्टी मनाने के लिए भेल स्पोर्ट्स स्टेडियम गए थे। पार्टी के दौरान उन्होंने सड़क पर कारों से स्टंट किए और हवाई फायरिंग की। इस दौरान उन्होंने कई नियमों का उल्लंघन किया और आसपास के लोगों में दहशत पैदा की।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में परीक्षा में नहीं बैठ पाने से आहत 12वीं के छात्र ने पेड़ पर लटकर फांसी लगाई


इस घटना के बाद सिडकुल थाना पुलिस ने करीब 70 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर इन छात्रों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement