Connect with us

देहरादून

देहरादून में प्रॉपर्टी कारोबारी से डकैती में 3 पुलिस कर्मी समेत 7 गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून में एक प्रॉपर्टी कारोबारी से डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


सस्ते डॉलर का झांसा देकर फंसाया
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ऋषिकेश निवासी यशपाल सिंह असवाल ने रविवार को मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि चमोली निवासी कुंदन नेगी ने उन्हें सस्ते में डॉलर दिलाने का झांसा दिया था। कुंदन ने उन्हें बताया था कि उत्तरकाशी के राजेश रावत, राजेश चौहान और राजकुमार चौहान के पास 20,000 डॉलर हैं, जो सस्ते में बदले जा सकते हैं। यह सौदा आठ लाख रुपये में तय हुआ था।
पुलिसकर्मी भी शामिल
असवाल 31 जनवरी को सौदा करने के लिए 7.50 लाख रुपये लेकर प्रेमनगर के झाझरा स्थित बालाजी मंदिर पहुंचे। यहां राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान और हसीन उर्फ अन्ना मिले। बातचीत के दौरान दो और लोग मौके पर पहुंचे, जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। इनमें से एक वर्दी में था और दूसरा सादे कपड़ों में। उन्होंने असवाल को डरा-धमकाकर उसका रुपयों का बैग छीन लिया और मारपीट कर भगा दिया। पुलिस के अनुसार, लुटेरों ने जाते हुए पीड़ित को ढाई लाख रुपये लौटा भी दिए।
सात आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी ने बताया कि शिकायत पर थाना प्रेमनगर में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से तीन पुलिसकर्मियों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे 2.30 लाख रुपये नकद और 500 डॉलर बरामद किए गए हैं। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
इस घटना ने पुलिस विभाग में भी खलबली मचा दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement