Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: मामी के छोड़कर जाने पर भांजे ने किया बेटे का अपहरण, पुलिस ने बच्चे को सकुशल बचाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुछ दिन तक साथ रहने के बाद मामी के छोड़कर चले जाने से नाराज भांजे ने उसके पांच साल के बेटे का अपहरण कर लिया। बच्चे को सकुशल बचाने के लिए पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, इंदिरानगर की एक महिला के अपने ही भांजे के साथ गहरे संबंध थे। वह कुछ समय से उसके साथ ही रह रही थी। लेकिन, कुछ दिन पहले वह युवक को छोड़कर अपने घर लौट आई थी। इससे भांजा नाराज हो गया और उसने मामी को सबक सिखाने के लिए उसके पांच साल के बेटे का अपहरण करने की योजना बनाई।
कैसे दिया घटना को अंजाम?
शनिवार को युवक टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को घर से ले गया। जब बच्चा काफी देर तक नहीं लौटा तो महिला को चिंता हुई। कुछ देर बाद महिला के पास फोन कॉल आई और युवक ने उसे छोड़कर चले आने पर धमकाया। उसने मामी से अकेले वापस आने को कहा और ऐसा न करने पर बेटे की हत्या कर शव नाली में फेंकने की धमकी दी।
पुलिस ने तत्परता से की कार्रवाई
थाना प्रभारी नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि महिला ने मामले की सूचना थाने में दी। इस पर महिला को युवक के पास जाने को कहा गया और पीछे से सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई। जैसे ही आरोपी युवक महिला से मिलने के लिए लालकुआं स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा, पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है। आरोपी के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण किए जाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement