देहरादून
ऋषिकेश में गंगा नदी में डूबे युवक का शव बरामद
ऋषिकेश। आज सुबह ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में स्थित मस्तराम घाट पर एक युवक के गंगा नदी में डूबने की घटना सामने आई है। गाजियाबाद के ABES कॉलेज के चार छात्र ऋषिकेश घूमने आए थे। स्नान के दौरान उनमें से एक छात्र, वैभव शर्मा (20 वर्ष) का पैर फिसल गया और वह गंगा नदी में डूब गया।
सूचना मिलते ही SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। SDRF के डीप डाइवर सुमित नेगी ने लगभग 30 मिनट तक 20-25 फीट गहराई तक डाइविंग कर युवक का शव बरामद किया और उसे जिला पुलिस को सौंप दिया। SDRF की टीम में SI पंकज सिंह खरोला, HC अर्जुन सिंह पंवार, ओमप्रकाश, CT मनमोहन और सुमित शामिल थे।
