Connect with us

हरिद्वार

व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होंगे व्यापार मंडल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: प्रदेश के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी व्यापार मंडल संयुक्त रूप से संघर्ष करेंगे। इसी उद्देश्य से राज्य व्यापार मंडल (रजि.) उत्तराखंड (का.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुमित अरोड़ा ने देहरादून में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय में अध्यक्ष श्री पंकज मैसोंन से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री पंकज मैसोंन ने स्पष्ट रूप से कहा कि व्यापारी किसी भी जिले में परेशानी में हों, चाहे वह हरिद्वार हो, देहरादून हो या उत्तराखंड का कोई अन्य जिला, सभी व्यापारी एकजुट होकर उनकी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि हरिद्वार कॉरिडोर में किसी भी व्यापारी को विस्थापित किया जाता है तो देहरादून, हरिद्वार और पूरे प्रदेश के व्यापारी एकसाथ मिलकर विरोध करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में पितरों का तर्पण करने के लिए उमड़ी भीड़, देखिए वीडियो

प्रदेश अध्यक्ष श्री सुमित अरोड़ा ने कहा कि व्यापार मंडलों का गठन व्यापारियों की रक्षा के लिए हुआ है। यदि प्रदेश में किसी भी व्यापारी की आजीविका पर संकट आता है या उसे विस्थापित किया जाता है, तो सभी व्यापार मंडल एकजुट होकर उसका समर्थन करेंगे और संघर्ष करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

इस बैठक में युवा महामंत्री श्री दिव्य सेठी, श्री अजय गुजराल, श्री जितेंद्र विज समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान यह संकल्प लिया गया कि प्रदेश के व्यापारियों की रक्षा के लिए सभी व्यापार मंडल मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे और एक मजबूत व्यापारी संघठन के रूप में कार्य करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement