Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: अलग-अलग स्थानों पर तीन शव मिलने से सनसनी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में सोमवार सुबह तीन अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। वनभूलपुरा में एक युवक की लाश नाले में मिली, जबकि जेल रोड पर टेंपो के अंदर चालक मृत पाया गया। वहीं, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास पटरी किनारे एक युवक का शव मिला। दो मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि तीसरे की पहचान के प्रयास जारी हैं।

वनभूलपुरा में युवक की लाश नाले में मिली

सोमवार सुबह वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी को सूचना मिली कि मछली बाजार से गांधीनगर जाने वाले नाले में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र 30-35 वर्ष आंकी जा रही है। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक डायरी बरामद हुई है, जिससे पहचान की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून श्यामपुर में ग्राम चौकीदार की झोपड़ी में आग लगी, चौकीदार की मूकबधिर पत्नी की जलने से मौत

टेंपो के अंदर चालक का शव मिला

दूसरा मामला जेल रोड का है, जहां एक टेंपो के अंदर चालक का शव मिला। पुलिस जांच में मृतक की पहचान बचीनगर मुखानी निवासी 43 वर्षीय जीत सिंह सैनी पुत्र इंदर सिंह सैनी के रूप में हुई। परिवार के अनुसार, वह रविवार शाम टेंपो लेकर निकले थे लेकिन घर नहीं लौटे। सोमवार सुबह उनका शव बरामद हुआ। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

रेलवे स्टेशन के पास युवक की संदिग्ध मौत

तीसरा शव हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास पटरी किनारे मिला। मृतक की पहचान बेरीपड़ाव हल्दूचौड़ निवासी 25 वर्षीय सोनू बिष्ट उर्फ सूरज पुत्र श्याम सिंह बिष्ट के रूप में हुई। वह तीन दिन पहले घर से निकला था और अपने भाई का मोबाइल भी ले गया था। बेसुध हालत में मिलने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपांशु बने भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे

पुलिस ने जीत सिंह और सोनू बिष्ट के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वनभूलपुरा में मिले शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है और मौत के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement