Connect with us

हरिद्वार

50000 के इनामी के साथ हरिद्वार पुलिस की सेंचुरी पूरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान की जद में आया एक और ईनामी, पंजाब से दबोचा गया नाबालिग का अपहरण करने वाला ₹50000 का इनामी अभियुक्त, संपति कुर्क होने के बाद भी लगातार फरार था आरोपी, लगातार 5 साल से चल रहा था फरार, आरोपी पोक्सो मामले में था वांछित, कोर्ट द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के बाद भी कोर्ट में उपस्थिती नहीं कराई थी दर्ज

हरिद्वारथाना भगवानपुर दिनांक 27/09/2017 को मकखनपुर भगवानपुर निवासी तुफैल द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री की बहला फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा का समापन: गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट हुए बंद

जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

अभियुक्त द्वारा लगातार फरार चलने पर समय समय पर अभियुक्त पर इनामी राशि बढ़ती गई।

माननीय न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त द्वारा कोर्ट में उपस्थिति दर्ज न कराने पर माननीय न्यायालय द्वारा को भगोड़ा घोषित कर स्टैंडिंग गैर जमानती वारंट जारी किया गया।

जिसके पश्चात 02/10/2021 को अभियुक्त की संपत्ति कुर्क की गई। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 15 जून तक वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना, बदला मौसम

जिसपर आईजी गढ़वाल रेंज द्वारा दिनांक 14/12/2022 को अभियुक्त पर ₹50000 का इनाम घोषित किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप अभियुक्त को “05 साल बाद” दबोचने में सफलता हासिल हुई।

नाम पता इनामी अभियुक्त
अशरफ उर्फ रोशनदीप निवासी रोड़ीवाला थाना संगरूर अहमदगढ़ जिला संगरूर पंजाब

पुलिस टीम
राजीव रौथाण प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर
1- व0उ0नि0 सतेन्द्र बुटोला थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी थाना भगवानपुर
3- हे0का0 246 विनोद कुमार थाना भगवानपुर
4- का0 354 उवैद उल्ला थाना भगवानपुर

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement