Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना पंजीकरण चल रहे 17 मदरसे सील, 1 अधिग्रहित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों पर कड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को अभियान के दूसरे दिन हल्द्वानी में चार और मदरसे सील किए गए। इससे पहले रविवार को 13 मदरसे सील किए गए थे। दो दिन की इस कार्रवाई में कुल 17 मदरसों को सील कर दिया गया है, जबकि एक मदरसे को प्रशासन द्वारा अधिग्रहित भी किया गया है।

अभियान की अगुवाई अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय ने की। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में पूर्व में प्रशासन, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों की टीम द्वारा सर्वे कराया गया था, जिसमें हल्द्वानी क्षेत्र में 18 ऐसे मदरसे पाए गए जो बिना किसी पंजीकरण और मान्यता के संचालित हो रहे थे। यह सभी मदरसे नियमों के विरुद्ध पाए गए, जिसके आधार पर इन्हें सील करने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्र-छात्राओं एवं बाल विधायकों के साथ किया संवाद

इसके अलावा, कालाढूंगी क्षेत्र में भी पूर्व में तीन मदरसों को सील किया जा चुका है, जो अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे। इस प्रकार नैनीताल जिले में अब तक कुल 21 मदरसों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, रेखा कोहली, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कुलदीप पांडे और जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: मनचले की हरकतों से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल, परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना पंजीकरण और मान्यता के संचालित किसी भी संस्था को नियमों के तहत बंद कराया जाएगा। प्रशासन की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement