Connect with us

उधमसिंह नगर

नानकमत्ता में पेट्रोल पंप लूटकांड के आरोपी बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ खटीमा और किच्छा में पेट्रोल पंपों पर हुई हालिया लूट की घटनाओं से जुड़ी थी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि अन्य चार को दबोच लिया गया। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी हरियाणा के निवासी हैं।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि खटीमा के झनकट और किच्छा के दो पेट्रोल पंपों पर हुई लूट और डकैती की घटनाओं के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम तैनात थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर सड़ासड़िया तिराहे से होकर नानकमत्ता की ओर जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ते के विवाद में ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, मासूम बेटी को मिला पिता का शव

पुलिस टीम ने ग्राम फुलैया के पास घेराबंदी की। वहां एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंहनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन: गदरपुर में 4.54 करोड़ के असली-नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट में प्रयुक्त बाइक, हथियार और नकदी बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी हरियाणा से लूट की वारदातों को अंजाम देने उत्तराखंड आए थे। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है।

Select Language

Advertisement