Connect with us

उधमसिंह नगर

बेटे ने पिता का काटा प्राइवेट पार्ट, मरा समझकर फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दोस्‍तों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम, मुकदमा दर्ज
काशीपुर।
काशीपुर में खौफनाक मामले सामने आया है। एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता को जान से मारने की नियत से हाथों की अंगुलियां और प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर का आर्म्स डीलर गिरफ्तार, उत्तराखण्ड समेत समूचे उप्र में करता था अवैध हथियार की तस्करी

मामला काशीपुर के कचनागाजी कुमाऊं कालोनी का है। पीड़ित किशन बहादुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 दिसंबर की शाम को उसके बेटे अर्पित थापा व उसके दोस्तों ने उसे जान मारने की नियत से पाटल से हमला किया। बाएं हाथ की अंगुलियां और प्राईवेट पार्ट को भी काट दिया। बताया कि उसका मुंह दबा दिया, ताकि शोर न कर सके। उसके बेहोश होने पर आरोपी मरा समझकर फरार हो गए। पीड़ित के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। काशीपुर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का पुत्र अर्पित थापा सेना में है। वह अलग रहता है। आपस में मनमुटाव रहता है।

Select Language

Advertisement