Connect with us

नई दिल्ली

उत्तराखंड में दुग्ध और गन्ना सहकारी समितियों के चुनावों का ऐलान, जून से शुरू होगी प्रक्रिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य में लंबे समय से अधर में लटके दुग्ध और गन्ना सहकारी समितियों के चुनावों की प्रक्रिया आखिरकार शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने इन समितियों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तहत गन्ना समितियों के चुनाव 20 जून से जबकि दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के चुनाव 27 जून से शुरू होंगे।

प्राधिकरण को अपर आयुक्त गन्ना की ओर से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कराने का अनुरोध किया गया था, जिसके बाद गन्ना सहकारी समितियों में सामान्य निकाय प्रतिनिधियों के चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। इस प्रक्रिया के तहत 20 जून से नामांकन और अन्य गतिविधियां शुरू होंगी। गन्ना समितियों की प्रबंध कमेटियों का चुनाव चार जुलाई को होगा जबकि सभापति, उपसभापति और अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स) का चुनाव पांच जुलाई को संपन्न कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  फलसीमा में ग्रामीणों का प्रदर्शन, कहा हम अपनी जमीन नहीं लुटने देंगे

दूसरी ओर दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के लिए चुनाव 27 जून को कराए जाएंगे। इसके बाद 28 जून को इन समितियों के सभापति और उपसभापति का चुनाव कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अप्रत्याशित मतदाता वृद्धि की विधानसभावार होगी जांच, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए आदेश

सहकारिता क्षेत्र के जानकारों के अनुसार, इन चुनावों से समितियों में लंबे समय से रुके संचालन और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी। चुनावी प्रक्रिया की घोषणा के बाद समितियों में सक्रिय सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement