Connect with us

उत्तराखण्ड

किसानों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से लैस करने के लिए शुरू हुआ ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ — देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश के किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुनियाल गांव से शुभारंभ किया। यह अभियान 12 जून तक राज्य के 11 हजार 440 गांवों तक पहुंचेगा, जिसमें वैज्ञानिकों की टीमें किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी देंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रत्येक जिले में तीन टीमें गठित की गई हैं, जो प्रतिदिन तीन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को प्रशिक्षण देंगी। हर कार्यक्रम में लगभग 600 से अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है। किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत कृषि उपकरणों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, शिक्षकों के स्थानांतरण पर भी फैसला

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी आय दोगुनी करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के प्रभात ध्यानी को मिला विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, दायित्वधारी भुवन विक्रम डबराल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अभियान के माध्यम से सरकार किसानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने के लिए प्रेरित कर रही है, ताकि उनकी उत्पादन क्षमता और आय में वृद्धि हो सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement