Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

चमोली में रतगांव को जोड़ने वाला निर्माणाधीन वैली ब्रिज गिरा, ग्रामीणों की आवाजाही ठप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में रतगांव को जोड़ने वाला 60 मीटर लंबा निर्माणाधीन वैली ब्रिज एक झटके में टूटकर गिर गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तकनीकी विभाग के अनुभवहीन अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। ब्रिज के गिरने से अब रतगांव के ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है, खासकर बरसात के दिनों में। दरअसल, कुछ साल पहले प्रणमति नदी की चपेट में आने से रतगांव को जोड़ने वाला पुराना मोटर पुल बह गया था। तभी से यहां के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस पुल के निर्माण से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इसके गिर जाने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द पुल का पुनर्निर्माण करने की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement