Connect with us

उत्तराखण्ड

निधि यादव बनीं आईएएस, 2021 बैच में मिली वरिष्ठता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड की पीसीएस अधिकारी निधि यादव को आईएएस पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी है। उन्हें वर्ष 2021 बैच में शामिल किया गया है, साथ ही वरिष्ठता क्रम में तीसरे स्थान पर रखा गया है।

निधि यादव की पदोन्नति प्रक्रिया में शुरूआती अड़चनें आई थीं। शासन स्तर पर आयोजित डीपीसी बैठक के दौरान उनकी फाइल रोक दी गई थी, जिसके चलते उनका प्रमोशन लंबित हो गया था। इस पर निधि यादव ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की शरण ली। कैट ने उनके पक्ष में निर्णय दिया, जिससे उनका प्रमोशन मार्ग प्रशस्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा के लिए मोबाइल पर दिखाया पहचान-पत्र व पास भी होगा मान्य

इसके उपरांत हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग में आयोजित डीपीसी बैठक में उनके प्रमोशन पर सहमति बनी। इस निर्णय के आधार पर केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने उन्हें आईएएस बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश में निधि यादव को वरिष्ठता क्रम में आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी से नीचे और प्रशांत कुमार आर्य से ऊपर तीसरे स्थान पर रखा गया है। इस उपलब्धि से प्रशासनिक गलियारों में हर्ष है, वहीं उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। फिलहाल, निधि यादव उत्तराखंड में पंचायती राज विभाग में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, और अब आईएएस पर पदोन्नति के बाद उन्हें प्रशासन में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। इस पदोन्नति से निधि यादव के करियर को नई ऊंचाई मिलना तय है, साथ ही विभागीय स्तर पर इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement