Connect with us

हल्द्वानी

उप राष्ट्रपति के नैनीताल दौरे पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, प्रशासन सतर्क

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंच रहे हैं। आज यानी बुधवार को वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।
यातायात प्रतिबंधित रहेगा
यह विशेष ट्रैफिक प्लान आज सुबह 7 बजे से 11 बजे तक तथा 27 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान वीवीआईपी रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। फ्लीट के आवागमन के दौरान सभी लिंक मार्गों से मुख्य मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
• पनचक्की तिराहा से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहन वहीं पर रोके जाएंगे।
• गौलापार से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को महाकाली जनरल स्टोर तिराहा पर रोककर पुल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
• भीमताल से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन सलड़ी चौकी, चंदा देवी व अमृतपुर गेट पर रोके जाएंगे।
• भवाली से हल्द्वानी आने वाले वाहन नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट से 2 किमी पहले ही रोक दिए जाएंगे।
• नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक की ओर, निगम कट से अटल मार्ग की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
• हल्द्वानी-काठगोदाम से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी व रामनगर होते हुए भेजा जाएगा।
इसके अलावा तिकोनिया चौराहा से नंबर एक बैंड ज्योलीकोट तक के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है।
डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए मंगलवार को डीएम वंदना सिंह ने नैनीताल कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एडीएम विवेक राय को उपराष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान दोनों कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस दौरान एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, केएमवीएन जीएम विजय नाथ शुक्ल, एसडीएम नवाजिस खलिक, बीसी पंत, परितोष वर्मा, डिप्टी कलेक्टर गोपाल सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने अधिकारियों से सभी दायित्व समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बसों-टैक्सियों के संचालन पर रोक
हल्द्वानी रोडवेज और केमू बस स्टेशनों से पहाड़ की ओर जाने वाली बसें व टैक्सियां उपराष्ट्रपति के प्रस्थान से 20 मिनट पहले ही रोक दी जाएंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement