Connect with us

उधमसिंह नगर

खटीमा में खेत से लगी दीवार ढहने से 8 साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। खेत से लगी दीवार ढहने से एक आठ साल की मासूम बच्ची की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह खेतलसंडा मुस्ताजर गांव में हुआ, जहां तेज बारिश के बीच खेत में धान की पौध लगाने में मदद कर रही बच्ची शिवांगी नारायण सिंह की बेटी थी।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह नारायण सिंह मजदूरी पर घर से बाहर गए थे। इस बीच उनका 14 वर्षीय बेटा अभिराज घर के पास खेत में धान की पौध रोप रहा था। आठ साल की बहन शिवांगी पौधे लाकर भाई को देने में मदद कर रही थी। करीब साढ़े दस बजे तेज बारिश शुरू हुई तो शिवांगी खेत के किनारे बनी दीवार के सहारे खड़ी हो गई। तभी अचानक 9 इंच मोटी दीवार भरभराकर उस पर गिर पड़ी, जिससे वह मलबे में दब गई।
अभिराज खेत में व्यस्त था, कुछ देर बहन को न देखकर उसे चिंता हुई। नजर दीवार की ओर पड़ी तो देखा कि बहन मलबे के नीचे दबी है। उसने तुरंत अपने ताऊ चरण सिंह को आवाज लगाई। ग्रामीणों की मदद से दीवार हटाई गई, लेकिन तब तक शिवांगी बेहोश हो चुकी थी।
आनन-फानन में ताऊ चरण सिंह और पूर्व प्रधान वीरेंद्र राज बाइक से उसे उप जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर अब्बास ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को खबर दी। चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शिवांगी प्राइमरी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती थी, जबकि उसका बड़ा भाई अभिराज सातवीं कक्षा में है। मासूम बच्ची की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement