Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रेमपुर लोशज्ञानी रोड स्थित बिड़ला स्कूल के पास हुए गोलीकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल मुख्य आरोपी रोहित मंडोला उर्फ राज मंडोला समेत सात अभियुक्तों को पुलिस ने वन विभाग चेक पोस्ट के पास जंगल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है।

घटना 23 जून 2025 की है, जब रात करीब 7:30 बजे लगभग दो दर्जन युवकों ने कार (UK04S 9047) सवार युवकों पर हमला कर दिया था। पत्थरबाजी में हरीश मेहरा और गणेश दरम्वाल घायल हो गए, जबकि भास्कर बोरा को पीठ में गोली मार दी गई थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि: शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व आज, पूजा का देखे शुभ मुहूर्त

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने एसपी सिटी प्रकाश चंद्र को टीम गठित कर घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में कोतवाल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान कर दबिश दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों में –
2. प्रियांशु बिष्ट उर्फ हन्नु (19)
3. विशाल बिष्ट (23)
4. जीवन बिष्ट (19)
5. उज्ज्वल परगाई (24)
6. अक्षय रंगवाल उर्फ अक्कू (22)
7. संदीप कुमार (19) शामिल हैं।

इनमें से उज्ज्वल परगाई, रोहित मंडोला, विशाल बिष्ट और संदीप कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रह चुका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement