Connect with us

हरिद्वार

भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। राठौर पर पार्टी की छवि धूमिल करने और अनुशासनहीनता का आरोप है। उन्होंने सार्वजनिक मंच से यूसीसी का मजाक उड़ाया था और अपनी पहली पत्नी व परिवार के रहते एक अन्य महिला उर्मिला सनावर से विवाह किया। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच विवाद और मुकदमों की चर्चा पहले से थी। सहारनपुर में हुई शादी का वीडियो वायरल होने पर पार्टी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा। जवाब संतोषजनक न होने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने छह साल का निष्कासन पत्र जारी किया।

यह भी पढ़ें 👉  पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में 25 हजार के इनामी गिरफ्तार

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement