Connect with us

हरिद्वार

अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी पर 6 जुलाई को प्रतियोगिताएं: बच्चों की प्रतिभा निखारने का अवसर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी के अवसर पर संस्कार भारती की हरिद्वार महानगर इकाई 6 जुलाई को स्कूली विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। यह आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर-2 भेल उपनगरी में प्रातः 10 से 12 बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, कई मजदूर लापता

संस्थान के संरक्षक अरुण कुमार पाठक और सचिव सन्तोष कुमार साहू ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी—कक्षा 3–5 के लिए विषय ‘प्रकृति संरक्षण हमारा कर्तव्य’, कक्षा 6–8 के लिए ‘प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना हमारी जिम्मेदारी’, और कक्षा 9–12 के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन चित्रण’ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा स्नान करते हुए बेहोश हुए व्यक्ति को एसडीआरएफ ने बचाया

इसी विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता कक्षा 6–9 के विद्यार्थियों के लिए तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कक्षा 9–12 के लिए आयोजित की जाएगी। छात्र केवल एक प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9759003318 व 9997897334 पर संपर्क किया जा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement