Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी कोतवाली में सूडानी युवक का हंगामा, पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर की कोतवाली परिसर में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सूडानी युवक ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की किसी व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह बेकाबू हो गया। वह कोतवाली परिसर में घुसकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा और एक सिपाही व एक दरोगा को धक्का देकर ज़मीन पर पटक दिया। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, युवक परिसर में उग्र व्यवहार करता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 जून से शुरू होगी सिटी बस सेवा, छह रूटों पर चलेंगी 50 से अधिक बसें

स्थिति को गंभीर होता देख अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए युवक को काबू में किया और उसे बांधकर लॉकअप में डाल दिया। इस दौरान कोतवाली परिसर में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस जांच में युवक की पहचान कोम नामक सूडानी नागरिक के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली में MBA की पढ़ाई कर रहा है और हल्द्वानी घूमने आया हुआ था। उसके कागजात और वीज़ा वैध पाए गए हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश यादव के अनुसार युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। हालांकि पुलिस उसकी गतिविधियों पर निगरानी बनाए हुए है। गुरुवार को युवक को एक कॉलेज के पास टहलते देखा गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जल्द ही साइबर सेंटर आफ एक्सीलेंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग लैब की होगी स्थापना
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement