Connect with us

उत्तराखण्ड

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25: देहरादून को 62वीं रैंक, लालकुआं को राष्ट्रपति से मिला विशेष सम्मान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में विजेता शहरों को पुरस्कार प्रदान किए। यह समारोह आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस बार देहरादून नगर निगम को देशभर में 62वीं रैंक प्राप्त हुई है। वहीं, हरबर्टपुर नगर पालिका की रैंकिंग तीन स्थान गिरकर 53वें स्थान पर आ गई है। नगर पालिका अब भी खुले में शौच मुक्त नहीं हो पाई है और स्टार रेटिंग में भी पीछे रही।
हरिद्वार को 363वीं, अल्मोड़ा को 907वीं, हल्द्वानी को 291वीं, कोटद्वार को 232वीं और पिथौरागढ़ को 177वीं रैंक प्राप्त हुई है, जो स्वच्छता के मोर्चे पर सुधार की आवश्यकता को दर्शाती है।
इस बीच लालकुआं नगर पालिका को स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान मिला, जिसे राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वयं प्रदान किया। यह सम्मान उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement