Connect with us

उधमसिंह नगर

उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025: रुद्रपुर में ₹1 लाख करोड़ निवेश की ग्राउंडिंग, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। शनिवार को रुद्रपुर में उत्तराखंड सरकार ने ऐतिहासिक “उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025” का आयोजन किया, जिसमें ₹1 लाख करोड़ से अधिक निवेश की ग्राउंडिंग की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत किया और उत्सव का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक अध्याय बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद और नक्सलवाद अब सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं और सहकारिता के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रविवार वीकेंड पर 60 हजार भक्तों ने किए श्री सिद्धबली मंदिर में दर्शन

https://x.com/AHindinews/status/1946512244998574090?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1946512244998574090%7Ctwgr%5E8a0f761a5cb1cbf90cdeda3930e08162f591dc70%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Futtarakhand%2Fudham-singh-nagar%2Futtarakhand-government-investment-festival-today-2025-07-19

गृह मंत्री अमित शाह ने निवेश उत्सव के दौरान राज्य को कई सौगातें दीं। उन्होंने रुद्रपुर में सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के लिए ₹126 करोड़ की लागत से दो कामकाजी छात्रावासों का शिलान्यास किया। इसके अलावा गांधी पार्क रुद्रपुर के सौंदर्यीकरण और 31वीं वाहिनी पीएसी में ₹47.79 करोड़ से बनने वाले 108 टाइप द्वितीय आवासों का शिलान्यास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नकल अध्यादेश कानून बनेगा नजीर: धामी

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में श्री शाह ने ₹1165.4 करोड़ लागत की 14 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें हरिद्वार में पीएसी भवन, नैनीताल में पार्किंग परियोजना, चंपावत में मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स, टनकपुर में पेयजल परियोजना, हल्द्वानी में प्रशासनिक भवन, बस टर्मिनल, वर्षा जल प्रबंधन और सड़क निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं।

यह आयोजन उत्तराखंड को औद्योगिक एवं सामाजिक दृष्टि से नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने वाला एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement