Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार: संदिग्ध हालात में मासूम की मौत: सीसीटीवी में दिखा पड़ोसी किशोर, मां की अपील पर कब्र से निकाला गया शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। गायत्री एंक्लेव में दो वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने बच्ची का शव कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गोपालपुर गांव निवासी परिवार लंबे समय से गायत्री एंक्लेव में रह रहा था। परिवार की दो वर्षीय बेटी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने उसे अपने पैतृक गांव गोपालपुर में दफना दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में खोखे के भीतर गुपचुप खोद डाली सुरंग, हड़कंप मचा

मामला तब संदेहास्पद हो गया जब बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने घर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें एक पड़ोसी किशोर संदिग्ध गतिविधियों के साथ घर के आसपास घूमता और बच्ची के कमरे की ओर जाता दिखाई दिया। इस फुटेज के बाद परिजनों ने बच्ची की मौत को हत्या की आशंका बताते हुए जिलाधिकारी और मंगलौर पुलिस को पत्र लिखा।

बच्ची की मां अंजू देवी ने आग्रह किया कि उसकी बेटी की मौत का सच सामने आना चाहिए और पोस्टमार्टम कराया जाए। जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकास अवस्थी को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हर हर गंगे...हरकी पैड़ी का अलौकिक दृश्य

शुक्रवार सुबह तहसीलदार, कानूनगो आदेश कुमार और पुलिस टीम गोपालपुर पहुंची। ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में बच्ची के शव को कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सीसीटीवी में कैद तस्वीरें अब जांच का अहम हिस्सा बन गई हैं। मां की सिर्फ एक पुकार है—”मेरी बेटी का सच सामने आए।” पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement