Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार: देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल से आठ महिलाएं समेत 13 गिरफ्तार, कई राज्यों से लाई जाती थीं लड़कियां

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रुड़की के श्रीनिवास होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। मानव तस्कर विरोधी सेल और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में होटल से आठ महिलाओं और पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। गिरफ्तार महिलाएं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रियंका गांधी की सुरक्षा फ्लीट के लिए जा रही फॉर्च्यूनर से टकराया बाइक सवार, एक पैर कटा

कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से राजा उर्फ रांझा (रुड़की), हैदर अली (रुड़की), सिद्धांत (लक्सर), रविकांत (झबरेड़ा), लक्की (पानीपत) समेत आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

छह साल से सक्रिय था गिरोह, कई राज्यों में फैला नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजा, निक्की, कल्लू और दीपक के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चला रहा था। यह गिरोह हरियाणा, असम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों से लड़कियों को लाकर रुड़की के विभिन्न होटलों में देह व्यापार के लिए सप्लाई करता था। आरोपियों की गतिविधियां पिछले छह वर्षों से चल रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  पटवारी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी संजीव का मामा गिरफ्तार

होटल के प्रबंधक की भूमिका भी जांच के दायरे में है, क्योंकि देह व्यापार होटल की आड़ में ही संचालित हो रहा था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। जल्द ही इस गिरोह की पूरी श्रृंखला का पर्दाफाश हो सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement