Connect with us

उधमसिंह नगर

बाजपुर: तेज रफ्तार कार ने ली चाचा-भतीजी की जान, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। नैनीताल रोड पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा और भतीजी की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा रात करीब 11:45 बजे हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक के दौरान सामने से आ रहे कैंटर को टक्कर मार दी और फिर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्राम हरसान की नई आबादी निवासी 35 वर्षीय उमेद सिंह, उनकी पत्नी ममता (30) और भतीजी उमा (23) ढाबे में काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। भट्टपुरी मोड़ पर उमेद सिंह ने बाइक को सड़क किनारे रोका ही था कि रामपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे कैंटर से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े उमेद सिंह और उनके परिवार को कुचलती हुई निकल गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में भंडाफोड़: हिरण के सींग और एलोपैथिक दवा मिलाकर बनती थी 'चमत्कारी' शुगर दवा

हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उमेद सिंह और उमा को मृत घोषित कर दिया। ममता की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी बोले कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर अवश्य देखने चाहिए

इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने कार और कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति बेहद तेज थी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement