Connect with us

उत्तराखण्ड

दून जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए आज मतदान, 22 साल बाद कार्यालय में होगा चुनाव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज मतदान होगा। खास बात यह है कि 22 वर्षों में पहली बार यह प्रक्रिया जिला पंचायत कार्यालय में पूरी की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्यालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है।

अध्यक्ष पद पर भाजपा की मधु चौहान और कांग्रेस की सुखविंदर कौर के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह और भाजपा के बीर सिंह चौहान मैदान में हैं। मतदान बैलेट पेपर से होगा, जिसके लिए बुधवार को अंतिम तैयारियां पूरी की गईं। अपर मुख्य अधिकारी संजीत त्रिपाठी ने अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेकर समय पर ड्यूटी पर पहुंचने और जिम्मेदारियों को निभाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुआ झपटा, आसपास की महिलाओं के शोर मचाने पर भागा

देहरादून राजधानी होने के कारण इस चुनाव के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं। कांग्रेस का दावा है कि उसके पास 17 से अधिक जिला पंचायत सदस्य हैं, जबकि भाजपा का कहना है कि बहुमत उसके पक्ष में है और कई सदस्य उनके संपर्क में हैं। ऐसे में दोनों दलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने की है। नतीजे आने के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि 22 साल बाद कार्यालय में हुई इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुनिया में जोभी नाम चाहता है प्रतिष्ठा चाहता है संतति चाहता है संपत्ति चाहता है उसको शिव की पूजा ही करनी होगी : उमेश चंद्र शास्त्री
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement